1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. शिकारीपाड़ा विधानसभा चुनाव 2019: 20 दिसंबर को होगी वोटिंग, मुश्किल होगा JMM का यह किला भेदना

शिकारीपाड़ा विधानसभा चुनाव 2019: 20 दिसंबर को होगी वोटिंग, मुश्किल होगा JMM का यह किला भेदना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2019 11:43 am IST,  Updated : Nov 21, 2019 11:43 am IST

शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट झारखंड के दुमका जिले और लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक है।

Sikaripara, BJP, Congress, JMM, JVM- India TV Hindi
Sikaripara Assembly Election 2019 | India TV

रांची: शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट झारखंड के दुमका जिले और लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर पांचवे चरण के तहत 20 दिसंबर 2019 को मतदान होना है, और वोटों की गिनती 23 दिसंबर 2019 को की जानी है। शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हबै। यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक है, और यहां पिछले कई बार से पार्टी के वरिष्ठ नेता नलिन सोरेन ही विधायक चुने जा रहे हैं।

2014 के विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नलिन सोरेन को 61901 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के पारितोष सोरेन थे, जिन्हें 37,400 मतों से संतोष करना पड़ा था। इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार शिवधन मुर्मु तीसरे नंबर पर थे और उन्हें कुल 21010 वोट मिले थे। इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नलिन सोरेन ने यहा से 2009, 2005 और उससे भी पहले जीत दर्ज की थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024