नई दिल्ली: बिहार के मुजफ्फरपुर में महागठबंधन की रैली में जमकर हंगामा हुआ। महागठबंधन के दो गुट आपस में ही भिड़ गए। यहां चुनावी सभा में आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को आना था लेकिन काफी इंतजार करने के बाद भी जब वो नहीं आए तब उनका इंतजार कर रहे कुछ लोग हंगामा करने लगे।
Related Stories
नारे लगाने वाले लोगों को जब कुछ लोगों ने रोका तो मारपीट शुरू हो गई। रैली में आए लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। थोड़ी ही देर में रैली जंग के मैदान में तब्दील हो गई। घटना के दौरान सभास्थल पर कोई भी पुलिस पदाधिकारी या सशस्त्रबल मौजूद नहीं था। थानाध्यक्ष अनूप कुमार सशस्त्रबल के साथ सभास्थल पर पहुंचे, तब तक उपद्रवी फरार हो गए थे।
बताया गया कि तीन बजे श्री कुशवाहा के आने का समय निर्धारित था, लेेकिन वे पांच बजे तक नहीं आए। इससे समर्थक आक्रोशित हो उठे। उस समय औराई विधायक सुरेंद्र यादव सभा को संबोधित करने वाले थे। आक्रोश देख वे वहां से निकल गए।