1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देने पर उमर अब्दुल्ला ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- बेल रद्द कर जेल में डालो

प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देने पर उमर अब्दुल्ला ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- बेल रद्द कर जेल में डालो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2019 11:33 am IST,  Updated : Apr 18, 2019 11:33 am IST

दरअसल, मालेगांव धमाका मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा ने बुधवार को मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से टिकट देने का ऐलान किया जहां उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से होगा।

प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देने पर उमर अब्दुल्ला ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- बेल रद्द कर जेल में डालो- India TV Hindi
प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देने पर उमर अब्दुल्ला ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- बेल रद्द कर जेल में डालो

नई दिल्ली: नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भाजपा द्वारा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट देने पर सवाल उठाया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर आतंकवाद की आरोपी हैं, जो फिलहाल बेल पर रिहा हैं। उन्होंने कहा कि अदालत को तुरंत प्रज्ञा ठाकुर की जमानत रद्द करना चाहिए।

Related Stories

उन्होंने श्रीनगर में वोट करने के बाद यह कहा कि अगर उनकी सेहत ठीक हो गई है तो अब उनको फिर से जेल में डाल देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल से भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है और इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता। आज जम्मू कश्मीर की दो लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।

दरअसल, मालेगांव धमाका मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा ने बुधवार को मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से टिकट देने का ऐलान किया जहां उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से होगा।

इन दिनों जमानत पर चल रहीं ठाकुर इस ऐलान से चंद घंटे पहले ही भाजपा में शामिल हुई थीं। उनको टिकट देना इस बात की ओर इशारा करता है कि भगवा दल का यही प्रयास है कि हिंदुत्व को ही केंद्रीय मुद्दा बनाए रखा जाए। यह सीट कई चुनावों से भाजपा के पास ही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024