1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. दिग्विजय सिंह के मंच से युवक ने की PM मोदी की तारीफ, कांग्रेस कार्यकर्ता ने स्टेज से धकेला

दिग्विजय सिंह के मंच से युवक ने की PM मोदी की तारीफ, कांग्रेस कार्यकर्ता ने स्टेज से धकेला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2019 06:30 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 06:37 pm IST

भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने युवाओं से पूछा कि ‘किसके खाते में पीएम मोदी ने 15 लाख रुपये भेजे हैं?’

दिग्विजय सिंह के मंच...- India TV Hindi
दिग्विजय सिंह के मंच से युवक ने की PM मोदी की तारीफ Image Source : ANI

भोपाल: भोपाल से कांग्रेस के उम्मीदवार और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने युवाओं से पूछा कि ‘किसके खाते में पीएम मोदी ने 15 लाख रुपये भेजे हैं?’ इसका जवाब देने के लिए एक युवक ने हाथ उठाया। युवक के हाथ उठाने पर दिग्विजय सिंह ने युवक को मंज पर बुलाया और पूछा कि ‘बताओ तुम्हारे खाते में पीएम मोदी ने 15 लाख रुपये भेजे हैं?

दिग्विजय सिंह के सवाल के जवाब में युवक ने कहा कि ‘मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों को मारा है।’ युवक के इस जवाब के बाद दिग्विजय सिंह के लिए अजीब स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि उनके मंच से पीएम मोदी की तारीफ जो हो गई थी। इसीलिए युवक के इतना कहने के बाद उसे माइक आगे से हटा दिया गया। जिसके बाद मंच पर मौजूद एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने युवक को धक्का देकर स्टेज से उतार दिया।

बता दें कि 15 लाख रुपये के मामले को लेकर अक्सर विपक्षी दल भाजपा और पीएम मोदी पर हमला करते रहते हैं। और, यही काम दिग्वियज सिंह कर रहे थे लेकिन इस बार ये दांव उल्टा पड़ गया और युवक ने मंच से पीएम मोदी की तारीफ कर दी। हालांकि, BJP की ओर से कई बार कहा गया है कि पीएम मोदी ने कभी 15 लाख रुपये लोगों के खातों में डालने की बात ही नहीं कही थी।

(इनपुट-ANI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024