1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. साध्वी प्रज्ञा 3 दिन तक नहीं कर सकेंगी चुनाव प्रचार, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

साध्वी प्रज्ञा 3 दिन तक नहीं कर सकेंगी चुनाव प्रचार, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2019 08:54 pm IST,  Updated : May 01, 2019 09:31 pm IST

चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञान ठाकुर पर प्रचार की रोक लगाई है। साध्वी प्रज्ञा अगले 3 दिन तक चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगी।

Election Commission bars Sadhvi Pragya Singh Thakur from campaigning for 72 hours- India TV Hindi
Election Commission bars Sadhvi Pragya Singh Thakur from campaigning for 72 hours Image Source : PTI

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बुधवार को भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर पर 72 घंटे तक प्रचार करने से रोक लगा दी है। एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे और बाबरी मस्जिद पर उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के बाद यह निर्णय लिया गया है। आयोग ने उनकी टिप्पणियों की ‘‘कड़ी निंदा’’ की और भविष्य में यह गलती ना दोहराने की ‘‘चेतावनी’’ दी।

हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा कि प्रज्ञा ने दिवंगत आईपीएस अधिकारी से संबंधित अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है, लेकिन आयोग को लगता है कि उनका यह बयान ‘‘अनुचित’’ है। प्रज्ञा पर दो मई सुबह छह बजे से यह प्रतिबंध लागू होगा।

प्रज्ञा ने कहा था कि करकरे उनके शाप के कारण 26/11 मुम्बई हमले में मारे गए, क्योंकि मालेगांव विस्फोट मामले में जांच के दौरान आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख ने उन्हें काफी ‘‘प्रताड़ित’’ किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वह 1992 में अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद को तोड़ने में अपने योगदान पर भी काफी ‘‘गर्व’’ महसूस करती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024