जींद: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सोमवार को राज्य की तीन और लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। जजपा ने सोनीपत सीट से दिग्विजय चौटाला, कुरूक्षेत्र से जयभगवान शर्मा और गुड़गांव से महमूद खान को टिकट दिया है।
Related Stories
जजपा आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। राज्य की कुल दस सीटों में से जजपा सात और आप तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जजपा ने हिसार से दुष्यंत चौटाला, सिरसा से सरदार निर्मल सिंह, रोहतक से प्रदीप देशवाल और भिवानी से स्वाती यादव को उतारा है। आप फरीदाबाद, करनाल और अंबाला सीटों पर चुनाव लड़ रही है।