1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनाव टिकट कटने के बाद स्टार प्रचारकों से भी आडवाणी-जोशी बाहर

लोकसभा चुनाव टिकट कटने के बाद स्टार प्रचारकों से भी आडवाणी-जोशी बाहर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2019 10:47 am IST,  Updated : Mar 26, 2019 10:51 am IST

मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर के वोटर्स को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें बीजेपी के संगठन महासचिव रामलाल ने चुनाव न लड़ने का मैसेज दिया है।

लोकसभा चुनाव टिकट कटने के बाद स्टार प्रचारकों से भी आडवाणी-जोशी बाहर- India TV Hindi
लोकसभा चुनाव टिकट कटने के बाद स्टार प्रचारकों से भी आडवाणी-जोशी बाहर

नई दिल्ली: लालकृष्ण आडवाणी के बाद अब बीजेपी के सीनियर नेता मुरली मनोहर जोशी का भी टिकट काट दिया गया है। मुरली मनोहर जोशी फिलहाल कानपुर से सांसद हैं लेकिन इस बार उन्हें कानपुर से टिकट नहीं दिया गया है। मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर के वोटर्स को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें बीजेपी के संगठन महासचिव रामलाल ने चुनाव न लड़ने का मैसेज दिया है। बता दें कि स्टार प्रचारक की लिस्ट में भी जोशी का नाम नहीं है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट से आडवाणी का भी नाम गायब है।

Related Stories

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों के नाम तय कर दिए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा समेत 40 नाम शामिल है परंतु संस्थापक सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, मेनका गांधी और वरुण गांधी जैसे नाम न होना चर्चा में बना है।

भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग को पहले और दूसरे चरण में अपने स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी। लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र और डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, थावर चंद्र गहलौत के नाम भी प्रचारकों की सूची में शामिल किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024