1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस का मास्‍टर स्‍ट्रोक, देश 5 करोड़ परिवारों को हर साल 72,000 रुपए देने का वादा

लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस का मास्‍टर स्‍ट्रोक, देश 5 करोड़ परिवारों को हर साल 72,000 रुपए देने का वादा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2019 02:08 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 10:40 pm IST

Rahul Gandhi का बड़ा ऐलान, गरीबों को न्यूनतम आय की गारंटी यह एक ऐसा ऐलान किया है, जिसे कांग्रेस की तरफ से ऐतिहासिक बताया जा रहा है.

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : PTI

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर देश के हर गरीब परिवार को सालाना 72 हजार करोड़ रुपये दिए जायंगे। पार्टी की कार्य समिति की बैठक के बाद गांधी ने संवाददाताओं से कहा, '' पिछले पांच वर्षों में देश की जनता को बहुत मुश्किलें सहनी पड़ी हैं। हमने निर्णय लिया और हम हिंदुस्तान के लोगों को न्याय देने जा रहे हैं। यह न्याय न्यूनतम आय गारंटी है। ऐसी योजना दुनिया में कहीं नहीं है।'' 

राहुल गांधी कहा, '' हम 12000 रुपये महीने की आय वाले परिवारों को न्यूनतम आय गारंटी देंगे। कांग्रेस गारंटी देती है कि वह देश में 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों में से प्रत्येक को हर साल 72000 रुपये देगी। यह पैसा उनके बैंक खाते में सीधा डाल दिया जाएगा।'' 

राहुल ने कहा, ''अगर मोदी जी सबसे अमीर लोगों को पैसा दे सकते हैं तो कांग्रेस भी सबसे गरीब लोगों को पैसा देगी।'' इसे दुनिया की सबसे बड़ी न्यूनतम आय योजना करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह गरीबी पर आखिरी हमला है। यह योजना चरणबद्ध तरीके से चलाई जाएगी। ‘‘यह बहुत ही प्रभावशाली और सोची समझी योजना है। हमने योजना पर कई अर्थशास्त्रियों से विचार विमर्श किया है ।’’ 

राहुल गांधी ने कहा कि पूरा आकलन कर लिया गया। सब कुछ तय कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इससे पांच करोड़ परिवार यानी 25 करोड़ लोगों को फायदा होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024