नई दिल्ली: नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष उमर अब्दुला ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को वॉकओवर दे दिया है। उमर अब्दुला ने कहा कि कांग्रेस छह में से चार सीटों पर बीजेपी को टक्कर दे सकती थी लेकिन उसके बड़े नेताओं ने यहां एक रैली भी नहीं की।
Related Stories
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कह है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जम्मू कश्मीर में एक भी रैली नहीं की है जबकि मोदी जी और अमित शाह ने कई रैलियां की हैं। कांग्रेस 6 में से 4 सीटों पर कड़ी टक्कर दे सकती थी। इनमें से 3 में बीजेपी से उसका मुकाबला होता लेकिन ये समझ से परे है कि जहां तक प्रचार का सवाल है उसने बीजेपी को वॉकओवर दे दिया है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नैशनल कॉन्फ्रेंस ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों पार्टियों के बीच हुए तालमेल के मुताबिक जम्मू और उधमपुर सीट पर कांग्रेस लड़ेगी तो श्रीनगर सीट पर नेशनल कांफ्रेंस लड़ेगी। नेशनल कांफ्रेस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इन तीन सीटों के अलावा दोनों पार्टियां अनंतनाग और बारामूला में दोस्ताना मुकाबला करेंगी।