1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. प्रियंका गांधी 15 अप्रैल से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी बैठक

प्रियंका गांधी 15 अप्रैल से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगी बैठक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2019 05:21 pm IST,  Updated : Apr 14, 2019 05:21 pm IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार 15 अप्रैल से अमेठी के दो दिन के दौरे पर आ रही हैं।

Priyanka Gandhi to hold joint rallies in Uttar Pradesh tomorrow- India TV Hindi
Priyanka Gandhi to hold joint rallies in Uttar Pradesh tomorrow Image Source : PTI

अमेठी (उप्र): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार 15 अप्रैल से अमेठी के दो दिन के दौरे पर आ रही हैं। अमेठी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह ने रविवार को बताया कि प्रियंका गांधी 15 अप्रैल की देर शाम अमेठी पहुंचेंगी। वह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। साथ ही क्षेत्र का भ्रमण करेंगीं।

Related Stories

प्रियंका गांधी के दौरे से संबंधित एसपीजी का पत्र जिलाधिकारी अमेठी के कार्यालय में आ चुका है। प्रियंका गांधी 17 अप्रैल को वापस चली जायेंगी। उल्लेखनीय है कि अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। उन्हें भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से कड़ी टक्कर मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024