1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कमल हासन, श्रुति हसन ने किया मतदान, कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी से वोटिंग में देरी

कमल हासन, श्रुति हसन ने किया मतदान, कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी से वोटिंग में देरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2019 12:06 pm IST,  Updated : Apr 18, 2019 12:06 pm IST

कुछ मतदाता केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने की वजह से मतदान में देरी हुई। यहां से प्राप्त हो रही रिपोर्टों के आधार पर यह जानकारी मिली।

कमल हासन, श्रुति हसन ने किया मतदान, कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी से वोटिंग में देरी- India TV Hindi
कमल हासन, श्रुति हसन ने किया मतदान, कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी से वोटिंग में देरी

चेन्नई: अभिनेता से नेता बने मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन और उनकी बेटी श्रुति हासन ने यहां के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। पिता और बेटी यहां करीब 8 बजे पहुंचे और लाईन में खड़े होने के बाद मतदान किया। इस केंद्र के एक मतदाता बूथ में तकनीकी समस्या की वजह से मतदान सुबह करीब 7.55 मिनट पर शुरू हुआ।

Related Stories

वहीं कुछ मतदाता केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने की वजह से मतदान में देरी हुई। यहां से प्राप्त हो रही रिपोर्टों के आधार पर यह जानकारी मिली। कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर, मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए करीब एक घंटे कतार में खड़ा रहना पड़ा।

इसी तरह, चेन्नई के एक मतदाता केंद्र पर तकनीकी खराबी की वजह से मतदान में करीब एक घंटे की देरी हुई।

इन समस्याओं को छोड़कर यहां 38 लोकसभा सीटों और 18 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होने के बाद मतदान में तेजी देखी गई। यहां राजनेताओं और फिल्म स्टारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, अभिनेता से नेता बने रजनीकांत, अभिनेता अजीत, विजय और अन्य ने वोट डाले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024