नई दिल्ली: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता को धन्यवाद कहा है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि "हमें आशीर्वाद देने के लिए मैं हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं। हम राज्य की प्रगति के लिए समान उत्साह और समर्पण के साथ काम करना जारी रखेंगे। मैं हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने बहुत मेहनत की और हमारे विकास के एजेंडे को लेकर लोगों के बीच गए।"
Related Stories
वहीं, एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने महाराष्ट के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि "'महाराष्ट्र के लोगों ने एनडीए को अपार स्नेह दिया है। हमें एक बार फिर लोगों का समर्थन मिला। महाराष्ट्र की प्रगति की दिशा में हमारा काम जारी है। मैं बीजेपी, शिवसेना और हमारे पूरे एनडीए परिवार के हर कार्यकर्ता को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सलाम करता हूं।'"