1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. विधानसभा चुनाव 2022: तारीखों पर फैसला ले सकता है चुनाव आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ अहम बैठक

विधानसभा चुनाव 2022: तारीखों पर फैसला ले सकता है चुनाव आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ अहम बैठक

 Reported By: Anand Prakash Pandey
 Published : Jan 06, 2022 10:11 am IST,  Updated : Jan 06, 2022 11:00 am IST

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण चुनाव आयोग के अधिकारियों को देश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे।

विधानसभा चुनावों की तारीखों पर फैसला ले सकता है चुनाव आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ अहम बैठक- India TV Hindi
विधानसभा चुनावों की तारीखों पर फैसला ले सकता है चुनाव आयोग, स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ अहम बैठकc Image Source : FILE

Highlights

  • केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण कोरोना के हालात की जानकारी देंगे
  • बैठक में नीति आयोग सदस्य वीके पॉल भी मौजूद रहेंगे

नयी दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग की आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक होनेवाली है। इस बैठक में कोरोना वायरस और वैक्सीनेशन से जुड़े हालात और आगामी विधानसभा चुनावों पर फैसला लिया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण  चुनाव आयोग के अधिकारियों को देश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। इस बैठक में नीति आयोग सदस्य वीके पॉल भी मौजूद रहेंगे। 

ऐसा माना जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद चुनाव आयोग पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों पर फैसला ले सकता है। सूत्रों के मुताबिक यूपी में 6 से 8 चरण में चुनाव हो सकते हैं। वहीं पंजाब में तीन, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में चुनाव कराए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने बुधवार को मणिपुर के शीर्ष अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक की थी। मणिपुर उन पांच राज्यों में शामिल है, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऑनलाइन बैठक आयोग द्वारा परिस्थितियों का जायजा लेने की कवायद की गई। चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोग पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड का दौरा कर चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024