1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Gujarat Election: 'एक्शन शब्दों से ज्यादा जोर से बोलते हैं', चुनाव आयोग ने कांग्रेस को ऐसे दिया जवाब

Gujarat Election: 'एक्शन शब्दों से ज्यादा जोर से बोलते हैं', चुनाव आयोग ने कांग्रेस को ऐसे दिया जवाब

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Nov 03, 2022 02:08 pm IST,  Updated : Nov 03, 2022 02:12 pm IST

Gujarat Election: गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान के साथ ही निर्वाचन आयोग ने आज कांग्रेस के 'निष्पक्ष चुनाव' वाले कटाक्ष का जवाब दिया। राजीव कुमार ने कहा कि एक्शन शब्दों से ज्यादा जोर से बोलते हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार - India TV Hindi
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार Image Source : PTI

Gujarat Election: गुजरात में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आज निर्वाचन आयोग ने राज्य में चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होगा। 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ ही आठ दिसंबर को होगी। गुजरात चुनाव के ऐलान के साथ ही निर्वाचन आयोग ने अपने ऊपर लग रहे सियासी आरोपों का भी जवाब दिया। कांग्रेस चुनाव आयोग के ऊपर पक्षपात के आरोप लगा रही थी, इसका जवाब देते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि एक्शन शब्दों से ज्यादा जोर से बोलता है।

क्या बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आपके एक्शन और परिणाम हकीकत में शब्दों से अधिक जोर से बोलते हैं। मैं आपको समझाने की कितनी भी कोशिश करता हूं, लेकिन हमारा कामऔर सही परिणाम ही महत्वपूर्ण होते हैं। चुनाव आयोग प्रमुख ने कहा परिणामों से साबित हुआ कि जो लोग आलोचना कर रहे थे हैं उन्हें आश्चर्यजनक परिणाम मिले हैं। 

कांग्रेस ने किया था कटाक्ष
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा करते हुए बताया कि गुजरात की कुल 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण में 89 सीटों पर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर कटाक्ष किया था। कांग्रेस ने तीन बंदरों की इमोजी के साथ ट्वीट किया, "भारत का चुनाव आयोग एक स्वायत्त संस्था है। यह निष्पक्ष चुनाव कराता है।"

6 बार से लगातार जीत रही बीजेपी
भाजपा ने गुजरात में पिछले 6 विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 99 सीट जीती थीं जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। प्रतिशत के लिहाज से देखा जाए तो उस चुनाव में भाजपा को 49.05 प्रतिशत मत मिले थे जबकि कांग्रेस को 42.97 प्रतिशत मत मिले थे। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के कई विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इस वजह से विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 111 हो गई जबकि कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 62 पर पहुंच गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024