1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018
  4. तेलंगाना: कार्यवाहक सरकार के चार मंत्री हारे, NTR की पोती नंदूमारी सुहासिनी को भी मिली शिकस्त

तेलंगाना: कार्यवाहक सरकार के चार मंत्री हारे, NTR की पोती नंदूमारी सुहासिनी को भी मिली शिकस्त

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 12, 2018 06:49 am IST,  Updated : Dec 12, 2018 06:49 am IST

हारने वाले मंत्रियों में तुम्मला नागेश्वर राव, जुपल्ली कृष्ण राव, पी महेंद्र रेड्डी और अजमीरा चंदूलाल शामिल है।

के चंद्रशेखर राव (File Photo)- India TV Hindi
के चंद्रशेखर राव (File Photo) Image Source : PTI

हैदराबाद: तेलंगाना में कार्यवाहक सरकार के चार मंत्रियों और भंग विधानसभा के अध्यक्ष एस मधुसूदन चारी समेत अन्य को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा। हारने वाले मंत्रियों में तुम्मला नागेश्वर राव, जुपल्ली कृष्ण राव, पी महेंद्र रेड्डी और अजमीरा चंदूलाल शामिल है।

BJP के तेलंगाना अध्यक्ष के लक्ष्मण और पार्टी के वरिष्ठ नेता जी किशन रेड्डी और TDP से चुनाव लड़ने वाली NTR की पोती नंदूमारी सुहासिनी को भी पराजय का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में रेवंत रेड्डी, जन रेड्डी, जी गीता रेड्डी और डी के अरूणा और TPCC अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी की पत्नी पद्मावती रेड्डी को शिकस्त झेलनी पड़ी। 

कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, उनके बेटे के टी रामा राव, भतीजे टी हरीश राव, मंत्री ई राजेंद्र, टी श्रीनिवास यादव, टी पद्मा राव और पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी, AIMIN नेता अकबरूद्दीन ओवैसी और BJP नेता राजा सिंह समेत कई अन्य ने अपने अपने क्षेत्र में सफलता हासिल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Telangana Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024