1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की फिल्म 'वॉन्टेड' यूट्यूब पर हुई रिलीज, मिले लाखों व्यूज

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की फिल्म 'वॉन्टेड' यूट्यूब पर हुई रिलीज, मिले लाखों व्यूज

 Published : Jan 24, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 04:40 pm IST

भोजपुरी सिनेमा के पवन सिंह और मणि भट्टाचार्या अपनी फिल्म 'वांन्टेड' से सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहे हैं। यूट्यूब पर देखा जा रहा बार बार।

pawan singh- India TV Hindi
पवन सिंह की फिल्म ने मचाया धमाल

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाया हुआ है। भोजपुरी सिनेमा के इस एक्टर को न केवल दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है बल्कि इनके ताबड़तोड़ गानों के भी लोग दिवानें हैं। इन दिनों पवन सिंह की एक नई भोजपुरी फिल्म आई है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। पवन सिंह की ये एक्शन फिल्म चार दिन पहले यूट्यूब पर रिलीज़ हुई थी।

बता दें, पवन सिंह की इस भोजपुरी फिल्म का नाम 'वॉन्टेड' है। दर्शकों को ये फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि इसे चंद दिनों में ही यूट्यूब पर 20 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। पवन सिंह के साथ इस फिल्म में मणि भट्टाचार्य और अमृता आचार्य भी अहम किरदार में हैं। ये फिल्म एक्शन से भरपूर है। इसके साथ ही फिल्म में पवन सिंह काफी रोमेंटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। ये भोजपुरी फिल्म सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में बनी हैं।

फिल्म के 'लागेलू हुनरी मुनरी' गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य की जोड़ी काफी रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रही है। इस गाने को पवन सिंह और नुपूर उपाध्याय ने गाया है। वैसे पवन सिंह की हर भोजपुरी फिल्म दर्शकों का दिल जीत लेती है, इससे पहले भी उनकी कई फिल्में और गाने सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा में इस एक्टर की जोड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ काफी पसंद की जाती है।

यहां देखें अन्य खबरें-

निरहुआ-आम्रपाली दुबे से लेकर खेसारी लाल यादव- काजल रघवानी सहित ये हैं भोजपुरी फिल्मों की टॉप ऑन-स्क्रीन जोड़ियां

सोशल मीडिया पर पवन सिंह और अक्षरा सिंह के गाने ने मचाई धूम, वीडियो वायरल

काजल राघवानी के जलवे देख खेसारी लाल यादव का बढ़ गया बीपी, वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन