1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. काजल राघवानी के जलवे देख खेसारी लाल यादव का बढ़ गया बीपी, वीडियो वायरल

काजल राघवानी के जलवे देख खेसारी लाल यादव का बढ़ गया बीपी, वीडियो वायरल

 Published : Jan 21, 2019 12:03 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 12:09 pm IST

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की आगामी फिल्म 'बलमजी लव यू' का गाना 'बीपी बढ़ल बा' यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है।

khesari lal yadav- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की  सुपरहिट जोड़ी

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के धमाकेदार गाने दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। जहां उनके जबरदस्त गानों के लिए उन्हें सराहा जाता है, वहीं उनकी एक्टिंग के भी सब दिवाने हैं। इन दिनों उनकी फिल्म 'बलमजी लव यू' का गाना 'बीपी बढ़ल बा' काफी हिट हो रहा है। उनका ये गाना दर्शकों में काफी धूम मचा रहा है। बता दें, इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी अपने जलवों का जादू बिखेरती नज़र आ रही हैं।  

ये भोजपुरी गाना बेहद ही मज़ेदार और जोशीला है। इस भोजपुरी गानें में खेसारी लाल और काजल राघवानी ताबड़तोड़ डांस करते नज़र आ रहे हैं। इस गानें में खेसारी लाल गांव वाले देसी लुक में नज़र आ रहे हैं वहीं काजल राघवानी मॉर्डन लुक में नज़र आ रही हैं। 'बीपी बढ़ल बा' नाम के इस गाने में बीपी का ज़िक्र किया गया है क्योंकि काजल अपने जबरदस्त जलवों से खेसारी लाल यादव का बीपी बढ़ाती नजर आ रही हैं। लाल रंग की ड्रेस में काजल राघवानी काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 

'बीपी बढ़ल बा' गाने को खेसारी लाल यादव और 'हनी बी' ने गाया है। वहीं ओम झा ने इस गाने का म्यूजिक दिया है। बता दें, खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी इससे पहले भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' में साथ नज़र आई थी। उस फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी को काफी सराहा गया था। इस बार भी दोनों की जोड़ी दर्शकों में काफी धूम मचाती नज़र आ रही है। 

यहां देखें अन्य खबरें-

निरहुआ-आम्रपाली दुबे से लेकर खेसारी लाल यादव- काजल रघवानी सहित ये हैं भोजपुरी फिल्मों की टॉप ऑन-स्क्रीन जोड़ियां

ऑडियंस की डिमांड पर भोजपुरी सिनेमा के एक्टर खेसारी लाल यादव ने लगाए ठुमके

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की वीडियो ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन