1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी स्टार पवन सिंह और मोनालिसा का गाना सोशल मीडिया पर वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और मोनालिसा का गाना सोशल मीडिया पर वायरल

 Published : Jan 09, 2019 04:13 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 04:14 pm IST

पवन सिंह और मोनालिसा का यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है।

Korawa Me Lela Raja Ji - Sainya Ke Sath Madhaiya Mein - Bhojpuri Hit Songs HD- India TV Hindi
Korawa Me Lela Raja Ji - Sainya Ke Sath Madhaiya Mein - Bhojpuri Hit Songs HD

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के पवन सिंह और अदाकारा मोनालिसा की जोड़ी हमेशा से ही सुपर डुपर हिट रही है। दोनों ने एक साथ कई ताबड़तोड़ फिल्में की हैं। पवन सिंह का गाना और मोनालिसा का डांस हर फिल्म को सफल बना देता हैं। सोशल मीडिया पर दर्शकों को मोनालिसा और पवन सिंह के डांस वीडियो़ बहुत पसंद आते हैं। हाल ही में दोनों का एक डांस वीडियो़ वायरल हुआ है। 

वायरल हुए वीडियो में दोनों कलाकार भोजपुरी गाने पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। बता दें, साल 2009 में इन दोनों की 'सैया के साथ मड़इया' नाम की एक भोजपुरी फिल्म आई थी। उसी फिल्म का गाना 'कोरवा में ले ल राजा जी' वायरल हो रहा है। ये वीडियो यू-ट्यूब पर काफी पसंद की जा रही है। फिल्म के गाने का बात करें तो इसके बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं और गाने वाली सिंगर का नाम कल्पना है। वीडियो में प्यार का ड्रामा दिखाया गया है। मोनालिसा गानें में पवन सिंह को प्यार से मनाती नज़र आ रहीं हैं।

यहां देखिए गाना-

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और मोनालिसा दोनों ही नाम कमाने में काफी सफल रहें हैं। दोनों के वीडियो को यू-ट्यूब पर काफी सर्च किया जाता है। जंहा पवन सिंह अपने गानों के लिए फेमस हैं, वहीं मोनालिसा  हीरो के साथ रोमेंटिक डांस करके फैंस का दिल जीतती रही हैं। अब तक कई गानों में उन्होंने अपनी दिलकश अदाएं दिखाई हैं।

बॉलीवुड और मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read:

गली ब्वॉय का ट्रेलर हुआ रिलीज, यहां देखिए

उरी का मूवी रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन