1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. सलमान खान की फैन हैं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, जब पहली बार सामने से देखा तो हुआ था ये हाल

सलमान खान की फैन हैं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, जब पहली बार सामने से देखा तो हुआ था ये हाल

 Published : May 12, 2020 06:08 pm IST,  Updated : May 12, 2020 06:08 pm IST

आम्रपाली दुबे से जब पूछा गया कि उनकी पसंदीदा फिल्म कौन सी है, तो उन्होंने कहा जवाब सुनकर आप हंसेंगे लेकिन जब भी सूर्यवंशम टीवी पर आती है मैं हट नहीं पाती सामने से।

सलमान खान की फैन हैं...- India TV Hindi
सलमान खान की फैन हैं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे Image Source : INSTAGRAM- SALMAN KHAN\AAMRAPALI DUBEY

मुंबई: भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे अपने सुपरहिट गानों और फिल्मों की वजह से चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे को लोग खूब पसंद करते हैं। आम्रपाली दुबे के लाखों चाहने वाले हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम्रपाली दुबे सलमान खान की फैन हैं। आम्रपाली दुबे दबंग खान सलमान की इतनी बड़ी फैन हैं कि वह उनकी कोई भी फिल्म मिस नहीं करती हैं। हाल ही में आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान बताया कि वो जब भी सलमान को इंस्टाग्राम, ट्विटर या यूट्यूब पर देखती हूं तो बस देखती ही रह जाती हूं। आम्रपाली ने कहा कि वो तो सलमान खान का नाम सुनकर भी शर्मा जाती हैं।

 भोजपुरी क्वीन आम्रपाली सलमान खान से पहली बार सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मिली थीं। सलमान को देखकर वो उन्हें देखती रह गईं। आम्रपाली दुबे ने कहा जैसे वो फिल्मों में लगते हैं बिल्कुल वैसे ही सामने से भी दिखते हैं। आम्रपाली दुबे ने बताया कि दूसरी बार जब मैं सलमान खान से मिली थी उस वक्त मेरा गाना रिलीज हुआ था, दिनेश लाल यादव जी ने सलमान खान को जब बताया तो सलमान ने कहा गाकर सुनाइए। मुझे ऐसा लगा मुझे प्रिंसिपल और टीचर्स के सामने खड़ा कर दिया गया हो। मैंने थोड़ा सा गाना गाया उसके बाद आगे का गाना दिनेश लाल यादव जी ने गाया क्योंकि वो समझ गए मैं आगे गाऊंगी तो बेहोश  होकर गिर जाऊंगी।

एक बार आम्रपाली दुबे से जब एक रिपोर्टर ने पूछा था कि क्या वो मोनालिसा की तरह बिग बॉस का हिस्सा बनना चाहेंगी? इस पर आम्रपाली दुबे ने कहा था- हां मैं बिग बॉस के घर में जाऊंगी और वापस नहीं आऊंगी। मैं सलमान खान से शादी कर लूंगी। दिनेश लाल यादव ने भी कहा था कि हां ये बचपन से ही सलमान खान से शादी करना चाहती है।

सलमान खान के जन्मदिन पर आम्रपाली ने फोटो शेयर करके उन्हें विश भी किया था...

आम्रपाली और दिनेश लाल यादव निरहुआ की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैन्स खूब पसंद करते हैं। दोनों की फिल्में और गाने सुपरहिट होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन