1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. होली 2020: खेसारी लाल यादव से पवन सिंह तक ये भोजपुरी होली सॉन्ग मचा रहे हैं धमाल

होली 2020: खेसारी लाल यादव से पवन सिंह तक ये भोजपुरी होली सॉन्ग मचा रहे हैं धमाल

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Feb 25, 2020 07:43 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 07:43 pm IST

होली 2020 के मौके पर खेसारी लाल यादव का गाना 'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' खूब सुना और देखा जा रहा है।

भतीजवा के मौसी जिंदाबाद, कमरिया हिला रही है- India TV Hindi
'भतीजवा के मौसी जिंदाबाद' से लेकर 'कमरिया हिला रही है' तक ये भोजपुरी गाने मचा रहे हैं धमाल

होली 2020: होली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में यूट्यूब पर होली के गाने खूब देखे और सुने जा रहे हैं। इस दौरान सर्च में जो गाना सबसे ज्यादा देखा गया वो है खेसारी लाल यादव का भोजपुरी होली गाना। बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट और भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव के इस गाने का नाम है मौसी जिंदाबाद। गाने ने रिलीज होते वक्त ही तहलका मचा दिया था। इस गाने को 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने ही आवाज दी है जिसमें उनका साथ दिया है अंतरा सिंह प्रियंका ने।

इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अनीशा पांडे की केमिस्ट्री नजर आ रही है। देखिए गाना-

होली के मौके पर पवन सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है। खास बात ये है कि ये गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ पायल देव की आवाज सुनाई दे रही है। देखिए गाना-

अंतरा सिंह प्रियंका का एक और होली सॉन्ग जीजाजी नमस्ते भी इस बार खूब देखा और सुना जा रहा है।

आम्रपाली दुबे का नया होली गाना भी खूब पसंद किया जा रहा है। 23 फरवरी को रिलीज हुए इस गाने को खुश्बू जैन ने गाया है।

पवन सिंह के होली सॉन्ग 'भईया रंगले नया साड़ी' भी खूब देखा जा रहा है। इस गाने मे पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह की आवाज सुनाई दे रही है।

होली के मौके पर पवन सिंह और प्रियंका सिंह का भोजपुरी गाना 'अरे मोरी साली' भी देखिए...

होली पर खेसारी लाल यादव का गाना 'लहंगा लाल हो गईल' भी खूब चल रहा है।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन