Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. महाशिवरात्रि 2020 पर छाए खेसारी लाल यादव, पवन सिंह समेत इन भोजपुरी सितारों के शिव गाने

महाशिवरात्रि 2020 पर छाए खेसारी लाल यादव, पवन सिंह समेत इन भोजपुरी सितारों के शिव गाने

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 20, 2020 02:16 pm IST, Updated : Feb 20, 2020 02:17 pm IST

महाशिवरात्रि 2020 के मौके पर सुनिए ये मशहूर भोजपुरी शिव गाने।

महाशिवरात्रि 2020...- India TV Hindi
महाशिवरात्रि 2020 भोजपुरी गाने

महाशिवरात्रि 2020 भोजपुरी गाने: शिव और पार्वती के मिलन का उत्सव महाशिवरात्रि 21 फरवरी को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म के लोग धूम-धाम से ये दिन मनाते हैं। इस दिन भक्तगण शिव जी के लिए व्रत रखते हैं। रात पर जागरण करते हैं और इस दिन लोग शिवजी के गाने बजाते हैं। आज हम आपको महाशिवरात्रि के मौके भोजपुरी के कुछ मशहूर शिवगीत दिखाने वाले हैं।

महाशिवरात्रि के मौके पर खेसारी लाल याद का गाना 'जलवा चढ़ाईब बासुकीनाथ के' खूब चल रहा है। सिर्फ यही नहीं आपको खेसारी लाल यादव के बहुत सारे गाने मिल जाएंगे जो शिवजी पर बने हैं। आधे घंटे के इस ज्यूकबॉक्स में देखिए खेसारी लाल यादव के गाए महाशिवरात्रि के स्पेशल गाने-

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गाना 'कांवर के पावर' खूब हिट है। इस गाने को 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में निरहुआ खुद भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। वहीं आम्रपाली दुबे देवी पार्वती के रूप में दिख रही हैं। इस गाने में एक बच्चा कांवर ले जाने की जिद कर रहा है जिसे देखकर पार्वती चिंतित हो जाती हैं और शिव जी से प्रार्थना करती हैं कि उसकी मदद करें। देखिए गाना-

आयुष्मान खुराना ने 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में जितेंद्र को 'किस' करने के लिए थे इतने टेक

बम बम बोल रहा है काशी... ये गाना अक्सर आपको सुनाई देता होगा। ये गाना भी फिल्माया गया है दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर। इस गाने में दोनों शिव जी की आराधना करते दिख रहे हैं। देखिए गाना-

चूम लो चरण भोलेनाथ के... गाना भी आप इस महाशिवरात्रि के मौके पर सुन सकते हैं। ये गाना भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। गाने में अक्षरा डांस करते हुए शिव जी की आराधना कर रही हैं। देखिए गाना-

पवन सिंह के पास ने भी महाशिवरात्रि पर बहुत सारे गाने बनाए हैं। 26 मिनट के इस वीडियो ज्यूकबॉक्स में आपको पवन सिंह के तमाम शिवरात्रि गाने देखने को मिलेंगे। 

साउथ के 'कबीर सिंह' को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, अनन्या पांडे संग करेंगे रोमांस

पूजा मिश्रा ने भी महाशिवरात्रि पर बेहद खूबसूरत गाना बनाया है। ये गाना देखिए ये आपको शिव भक्ति से रंग देगा-

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement