1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. ये क्या खेसारीलाल यादव को छोड़ काजल राघवानी ने थाम लिया जय यादव का हाथ, फोटो हो रही वायरल

ये क्या खेसारीलाल यादव को छोड़ काजल राघवानी ने थाम लिया जय यादव का हाथ, फोटो हो रही वायरल

 Published : Apr 15, 2021 03:55 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 03:55 pm IST

 तस्वीर में जय यादव और काजल राघवानी पति-पत्नी के रुप में भी नजर आ रहे हैं और तस्वीर में उनकी गोद में एक बच्चा भी है।

 काजल राघवानी, जय यादव- India TV Hindi
 काजल राघवानी, जय यादव Image Source : INSTAGRAM

पटना: भोजपुरी स्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी का खेसारीलाल यादव के साथ विवाद जग जाहिर है, ऐसे में काजल राघवानी इन दिनों खेसारीलाल यादव से अलग भोजपुरी स्टार जय यादव के साथ रोमांस करते नजर आई हैं। उनके साथ रोमांटिक तस्वीर भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। तस्वीर में जय यादव और काजल राघवानी पति-पत्नी के रुप में भी नजर आ रहे हैं और तस्वीर में उनकी गोद में एक बच्चा भी है।

Related Stories

दरअसल, यह मामला पूरा फिल्मी है। आने वाली भोजपुरी फिल्म 'अमानत' में अभिनेत्री काजल राघवानी और जय यादव प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान जय यादव और काजल राघवानी पति-पत्नी रूप में नजर आए, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गई।

महराजगंज में जय यादव, काजल राघवानी, ऋचा दीक्षित, मुकेश जायसवाल अभिनीत नई भोजपुरी फिल्म 'अमानत' की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में मुकेश जायसवाल भी अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन निर्देशक संजय श्रीवास्तव संभाल रहे हैं।

फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने कहा, "इस फिल्म में पति पत्नी के रोल को 'रियलिस्टिक फील' देने के लिए काजल और जय यादव को नैचुरल ढंग से परफॉर्म करने को कहा था, इन दोनों ने भी पति पत्नी के किरदार में जान डालने के लिए ऐसी एक्टिंग की जैसे यह दोनों रियल कपल हो।"

उन्होंने कहा, "इस फिल्म में जय और काजल की जोड़ी दर्शकों के लिए भी एक सरप्राइज पैकेज होगा, साथ ही इसमे ऋचा दीक्षित भी एक सशक्त किरदार में अपनी अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं। साथ एमएक्स टकाटक स्टार मुकेश जायसवाल भी अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे। इस फिल्म को लेकर जय यादव और काजल राघवानी काफी उत्साहित हैं।"

बी बी जयसवाल प्रोडक्शन हाउस की नई पेशकश 'अमानत' के निर्माता बी. बी. जायसवाल, निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन