हरियाणवी डांस सेनसेशन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ डांस करती नज़र आ रही हैं। पहली बार सपना और खेसारी ने कहीं साथ में डांस किया है। सपना के साथ-साथ खेसारी भी अपने जबरदस्त डांस के लिए जाने जाते हैं। उनकी परफॉर्मेंस को देखने के लिए कई लोग जुटे थे और उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले नज़र आ रहे थे।
Related Stories
इस डांस वीडियो को सपना के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सपना के हर वीडियो की तरह यह वीडियो भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। अभी तक इस वीडियो को कई व्यूज़ मिल चुके हैं।
सपना हरियाणा में तो पहले से ही फेमस थीं, लेकिन 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लेने के बाद वह घर-घर में जानी जाने लगी थीं। उन्होंने दोस्ती के 'साइड इफेक्ट्स 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह दलेर मेहंदी के साथ वीडियो भी कर चुकी हैं।
कुछ दिनों पहले सपना का बाराती डांस भी वायरल हुआ था।
कुछ दिनों पहले सपना एक ड्रेस की वजह से ट्रोल हो गई थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह स्कर्ट में नज़र आ रही थीं। कपड़ों की वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
Also Read:
Movie Review: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में आलिया भट्ट का स्पेशल अपीयरेंस है लेकिन पढ़ाई का नहीं
Student of the year 2: अनन्या और टाइगर ने चुराया दिल, फिल्म को मिले ऐसे Reactions
पायल रोहतगी ने फेमिनिज्म की बात पर स्वरा भास्कर को कसा तंज, स्वरा ने कहा- पानी पी लो दीदी