1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Akshara Singh ने हरी साड़ी में ढाया कहर, नया रोमांटिक गीत 'पिया के झुलुफिया' हुआ वायरल

Akshara Singh ने हरी साड़ी में ढाया कहर, नया रोमांटिक गीत 'पिया के झुलुफिया' हुआ वायरल

 Written By: Ritu Tripathi
 Published : Dec 08, 2022 01:21 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 01:21 pm IST

Piya Ke Jhulfiya: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने हुस्न से फैंस को दीवाना बना रही हैं। उनका नया गाना 'पिया के झुलुफिया' इंटरनेट पर छाया हुआ है।

Piya Ke Jhulfiya- India TV Hindi
अक्षरा सिंह Image Source : INDIA TV

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जब भी स्क्रीन पर आती हैं, फैंस उन्हें निहारते रह जाते हैं। फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह के सिंगल म्यूजिक वीडियोज भी लोगों को पसंद आते हैं। ऐसे में एक बार फिर अक्षरा सिंह का नया गाना 'पिया के झुलुफिया' रिलीज होते ही लाखों व्यूज पा रहा है। यह गाना जमकर वायरल हो गया है। 

हरी साड़ी में अक्षरा की अदाएं 

इस म्यूजिक वीडियो में हमें एक बहुत ही प्यारा कॉलेज रोमांस देखने को मिला, जो बहुत ही यूथफुल, जीवंत अनुभव रहा। अक्षरा सिंह 'पिया के झुलुफिया' के साथ एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज करती हुई नज़र आईं। इस म्यूजिक वीडियो में उन्होंने जिस तरह से खुद को प्रेजेंट किया है वह देखने लायक है। 

अपनी दमदार आवाज के साथ एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया है। हमे उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है।

Rani Chatterjee का Video में दिखा रौबदाज अंदाज, शॉर्ट ड्रेस में 'गुच्ची अरमानी...' गाने पर किया डांस

टी सीरीज द्वारा प्रस्तुत अक्षरा सिंह का नया गाना पिया के झुलुफिया का म्यूज़िक प्रियांशु सिन्हा ने दिया है।इस गाने को विक्की रौशन ने लिखा है। अक्षरा सिंह और करन खन्ना अभिनीत इस गाने के म्यूजिक वीडियो को डेनी फर्नांडीज और बब्बू खन्ना ने डायरेक्ट किया है। यह गाना टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

शिल्पी राज और प्रिंस सिद्दीकी का गाना 'व्हाट्सएप पे चैटिंग' हुआ रिलीज, VIDEO ने उड़ाया इंटरनेट पे गर्दा

Shah Rukh Khan संग रोमांटिक सीन करना चाहती हैं Mahira Khan, पाकिस्तानी एक्ट्रेस की Photo देख भड़के यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन