1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. चुनाव रैली में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के पहुंचते ही मचा गदर, एक्ट्रेस को स्कूटी से पड़ा भागना

चुनाव रैली में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के पहुंचते ही मचा गदर, एक्ट्रेस को स्कूटी से पड़ा भागना

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Ritu Tripathi
 Published : Dec 26, 2022 03:31 pm IST,  Updated : Dec 26, 2022 03:31 pm IST

निकाय चुनाव में जब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक प्रत्याशी के प्रचार के लिए रैली में पहुंची तो रैली में इतनी भीड़ उमड़ी की एक्ट्रेस को वहां से भागना पड़ा।

Bhojpuri actress Akshara Singh- India TV Hindi
Bhojpuri actress Akshara Singh Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: भोजपुरी सितारों का जलवा कुछ ऐसा है कि उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस किसी भी हद से गुजर जाते हैं। उनके वीडियोज और तस्वीरों को भी लाखों व्यूज मिलते हैं। लेकिन बेतिया में सोमवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जब भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक प्रत्याशी के प्रचार के लिए रैली में शामिल हुईं। यहां हालात कुछ ऐसे बने कि एक्ट्रेस को यहां से छिपकर भागना पड़ा। 

ऐसे हुए हालात

दरअसल, निकाय चुनाव में एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए बेतिया पहुंची भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की रैली में कुछ इस कदर भीड़ उमड़ी कि अक्षरा को स्कूटी से भागना पड़ा। हालात ऐसे थे कि जल्दबाजी में अक्षरा सिंह को चप्पल पहने का भी मौका भी नहीं मिला। 

वीडियो में दिखा अनोखा नजारा 

इस मौके से बनाए गए कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियोज में हम यह साफ तौर पर देख सकते हैं कि स्कूटी से भागने पर भी अक्षरा सिंह के फैंस ने पीछा नहीं छोड़ा। काफी दूर तक भीड़ अक्षरा सिंह का पीछा करती रही। 

Cirkus Box Office Collection Day 3: 'सर्कस' की कमाई में तीसरे दिन दिखा हल्का उछाल, फेस्टिव सीजन पर नहीं कर पाई कमाल

रणवीर सिंह 'सर्कस' फ्लॉप होने के बाद पत्नी दीपिका पादुकोण संग मना रहे छुट्टियां, मीडिया को किया इग्नोर

शाहरुख खान ने फैंस के सवालों के दिए जवाब, यहां देखिए #AskSRK के मजेदार 10 ट्वीट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन