1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुके इस भोजपुरी सिंगर के घर हुई चोरी, लाखों का सामान हुआ गायब

खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुके इस भोजपुरी सिंगर के घर हुई चोरी, लाखों का सामान हुआ गायब

 Reported By: Namrata Dubey, Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Dec 28, 2023 08:34 pm IST,  Updated : Dec 28, 2023 08:34 pm IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर ये है कि खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुके भोजपुरी सिंगर मुन्ना दुबे के घर में लाखों रुपये और कीमती चीजों की चोरी हो गई है।

Munna Dubey, Khesari Lal Yadav, udit narayan- India TV Hindi
भोजपुरी सिंगर मुन्ना दुबे के घर हुई चोरी Image Source : X

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। सारी दुनिया को अपनी संगीत की धुन पर नचाने वाले संगीतकार मुन्ना दुबे के साथ एक भयंकर अनहोनी हो गई है। खबर ये है कि खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुके भोजपुरी सिंगर मुन्ना दुबे के घर में चोरी हो गई है। भोजपुरी सिंगर मुन्ना दुबे को और उनके परिवार वालों को इस चोरी से जबरदस्त झटका लगा है। सिंगर ने केस तो दर्ज करा दिया है, लेकिन चोरी हुए कीमती सामान को लेकर बहुत परेशान है। 

भोजपुरी सिंगर मुन्ना दुबे के घर हुई चोरी

मुन्ना दुबे के मुंबई आवास पर बीते दिनों चोरों ने हाथ साफ करते हुए लाखों की नकदी, गहने समेत कई महंगे आइटम लेकर चंपत हो गए। इस बावत संगीतकार मुन्ना दुबे ने मुंबई के गोरेगांव थाने में FIR (0774/2023) दर्ज कराया है, जिसमें घटना से सम्बन्धित शिकायत की गई है। मुन्ना दुबे मुंबई के गोरेगांव स्थित मोतीलाल नगर 1 में पहाड़ी गोरेगांव में रहते हैं। पिछले 19 तारीख को वे रात्रि में घर पर नहीं थे। वापस जब वे 20 दिसम्बर को घर पर पहुंचे तो घर की हालत देखकर सन्न रह गए। 

मुन्ना दुबे के घर से लाखों का सामान हुआ गायब

भोजपुरी सिंगर मुन्ना दुबे की सोने की तीन अंगूठी, दो चेन समेत 50, 000 नकद और टाइटन की घड़ी समेत कई आइटम घर से मिसिंग मिले। घर की स्थिति देखकर उन्हें चोरी के बारे में पुलिस में रिपोर्ट करने का निर्णय लिया और गोरेगांव पुलिस चौकी में चोरी की घटना के बारे में एफआईआर दर्ज कराई। सिंगर के घर में इस बात को लेकर काफी हलचल मची हुई है। 

भोजपुरी सिंगर मुन्ना दुबे के बारे में

मुन्ना दुबे बॉलीवुड,भोजपुरी और मराठी एक जाने-माने गायक संगीतकार हैं। उनके द्वारा कम्पोज किए गए कई गाने सुपरहिट हो चुके हैं, वे आज भी भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में गीत संगीत लगातार दे रहे हैं। मूल रूप से मुन्ना दुबे बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। अपने गीत संगीत में रुचि के चलते उन्होंने पटना, बनारस में भी काफी दिनों तक गीत संगीत से लोगों का मनोरंजन किया था फिर उन्होंने इस फील्ड में करियर को बड़ा आयाम देने के लिए मुंबई का रुख किया और आज वे बड़े संगीतकार के रूप में फिल्म जगत में जाने जाते हैं। 

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 17 विक्की जैन के खिलाफ खड़ी हुईं अंकिता लोखंडे, मुनव्वर और मन्नारा की खत्म हुई दोस्ती!

सालों बाद संसद में उठ चुके बिकिनी सीन विवाद पर शर्मिला टैगोर ने तोड़ी चुप्पी, सैफ अली ने ऐसे किया रिएक्ट

हिना खान अस्पताल में हुईं भर्ती, फोटो शेयर कर कहा- 'अब हिम्मत नहीं रही...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन