1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को लाए घर, फूलों से स्वागत कर कहा- छोटा बाबू घर आ गया

तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को लाए घर, फूलों से स्वागत कर कहा- छोटा बाबू घर आ गया

 Published : Dec 17, 2022 02:09 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 02:09 pm IST

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने हाल ही में मनोज तिवारी ने एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है कि नन्ही परी हॉस्पिटल से घर आ गई है।

Manoj Tiwari twitter- India TV Hindi
Manoj Tiwari Image Source : MANOJ TIWARI TWITTER

भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। बता दें मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी ने 12 दिसंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। हाल ही में मनोज तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेता अपनी नन्ही परी को हॉस्पिटल से घर लेकर घर आ गए हैं। 

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक ‘छोटे भाईजान’ हुए घर से बेघर? फैंस बोलें- अब शो देखना बंद

बता दें इस वीडियो में मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को लेकर कार से उतर रहे हैं। वहीं, पूरा परिवार नन्ही परी पर फूलों की बारिश कर रहा है। बच्ची के स्वागत के लिए घर को महल जैसे सजाया गया है। जैसे ही मनोज तिवारी अपनी बेटी को लेकर कार से निकले वैसे ही फूलों डालकर माता-पिता और बच्ची का स्वागत किया गया। घर में एंट्री लेने से पहले बच्ची की आरती हुई और टीका लगाया गया। फिर मनोज से बेटी को मंदिर का दर्शन करवाया। मनोज तिवारी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें, उन्होंने लिखा है 'बिटिया घर आयी.. रौनक ही रौनक.. जय माँ विंध्यवासिनी..।' मनोज तिवारी के वीडियो पर लोग उनको बधाइयां दे रहे हैं।

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है पाखी, क्या पत्रलेखा का ये है आखिरी एपिसोड!

मनोज तिवारी ने इससे पहले अपनी बेटी के जन्म की जानकारी फैंस को दी थी। उन्होंने अस्पताल से पत्नी सुरभि संग फोटो शेयर करके लिखा था- बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है।आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है। उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे...सुरभि-मनोज तिवारी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन