1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Bhojpuri: भोजपुरी सिंगर के 'सुसाइड' पोस्ट से मचा हंगामा! सुसाइड नोट पर तोड़ी चुप्पी

Bhojpuri: भोजपुरी सिंगर के 'सुसाइड' पोस्ट से मचा हंगामा! सुसाइड नोट पर तोड़ी चुप्पी

 Published : Nov 21, 2022 11:04 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 11:07 pm IST

Shilpi Raj: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के लेटेस्ट पोस्ट से हंगामा मचा गया था। शिल्पी ने सभी बातों का खुलासा किया और बताया की वो पोस्ट उन्होंने खुद लिखा था, लेकिन उनका सुसाइड का कोई इरादा नहीं है।

singer shilpi raj- India TV Hindi
singer shilpi raj Image Source : SHILPI_RAJ_PERSONAL

Shilpi Raj: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। उनके गाने आते ही सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो जाते हैं। शिल्पी ने बेहतरीन गाने गाकर अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बनाई है। वहीं उन्होंने हाल ही में अपनी लेटेस्ट पोस्ट में कुछ ऐसी बातें लिखी थी, जो उनके सुसाइड करने की ओर इशारा कर रहा था, जिसे लेकर अब उन्होंने खुद सफाई दी है। शिल्पी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि वो एकदम ठीक हैं उन्होंने कहा, 'थोड़ा काम का प्रेशर था, जिसकी वजह से ऐसी पोस्ट लिख दिया था अब सब ठीक है।' 

शिल्पी के इस पोस्ट ने फैंस को परेशान कर दिया था। उनके फैंस ये जानना चाहते थे कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है, फैंस पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे थे साथ हर कोई उन्हें दिलासा दे रहा था। हालांकि, पोस्ट शेयर करने के कुछ ही देर बाद उन्होंने उसे डिलीट भी कर दिया था। अब ऐसे में शिल्पी को लेकर फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है, उन्होंने खुद साफ किया है कि वो एकदम ठीक हैं। 

सुसाइड नोट
Image Source : सुसाइड नोटसुसाइड नोट

इस पोस्ट से लोगों के बीच खलबली-सी मच गई थी। न्यूज 18 से बातचीत में शिल्पी ने सभी बातों का खुलासा किया और बताया कि वो पोस्ट उन्होंने खुद लिखा था, लेकिन उनका सुसाइड का कोई इरादा नहीं है। 

शिल्पी ने लिखा था- 'कोई भी काम मैं अच्छा से नहीं कर पाई (1) ना पढ़ाई (2) दूसरा ना संगीत… मैं क्या थी और क्या बन गई सच कहूं तो मैं आज एक कठपुतली जरूर  बन गई, जो कि कुछ समझ नहीं आता क्या करूं (मां) एक तुहि है, जो मुझे रोकी हो! लेकिन, अब मन करता है इस दुनिया में रहने का माफ करना आप।'

ये भी पढ़ें-

Shehnaaz gill: ओ मम्मी... कहते हुए भागीं शहनाज, कमरे में बैठा देखा ये जानवर; देखें वीडियो

Rashmika Mandanna: पुष्पा की 'श्रीवल्ली' ने लाल लहंगे में दिखाई बोल्ड अदाएं, पहना इतने लाख का लहंगा

Bholaa First Look: अजय देवगन ने शेयर किया फिल्म 'भोला' का फर्स्ट लुक, कल जारी होगा 'भोला' का टीजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन