1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वॉर' के साथ साल 2019 वाणी कपूर के लिए रहा शानदार, अब रणबीर संग 'शमशेरा' में आएंगी नजर

'वॉर' के साथ साल 2019 वाणी कपूर के लिए रहा शानदार, अब रणबीर संग 'शमशेरा' में आएंगी नजर

 Published : Mar 12, 2020 03:36 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 03:36 pm IST

वाणी कपूर अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं।

वाणी कपूर - India TV Hindi
वाणी कपूर 

मुंबई: अभिनेत्री वाणी कपूर ने कहा कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर में से एक रही फिल्म 'वॉर' के साथ उनके लिए वर्ष 2019 बेहद अच्छा रहा। वाणी अपने आगामी फिल्म 'शमशेरा' में दिखाई देंगी। वाणी ने कहा, " हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर में से एक बनी फिल्म 'वॉर' के साथ मेरे लिए वर्ष 2019 बेहद अच्छा रहा। बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाने के साथ पूरे भारत में दर्शकों का मनोरंजन करने वाली इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही।"

उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें चमकने (पहचान बनाने) का एक मौका दिया।

वाणी कपूर 
वाणी कपूर 

वाणी ने आगे कहा, "भले ही मेरी भूमिका छोटी लेकिन सार्थक रही। मुझे खुशी है कि मैंने अपना किरदार जैसे निभाया लोगों ने वास्तव में इसकी सराहना की और मैं सभी शुभकामनाओं के लिए सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों की आभारी हूं।"

कोरोना वायरस: डरें नहीं, लड़ें और जांच में सामने आई इन बातों पर करें गौर!

आमिर खान और करीना कपूर खान 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए हुए रवाना

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन