1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की फिल्म 'कभी हां कभी ना' को हुए 26 साल

शाहरुख खान की फिल्म 'कभी हां कभी ना' को हुए 26 साल

 Published : Feb 25, 2020 04:36 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 06:40 pm IST

'कभी हां कभी ना' बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के करियर के शुरुआती दिनों की उन चुनिंदा फिल्मों से है जिसे खूब पसंद किया जाता है।

 'कभी हां कभी ना' - India TV Hindi
 'कभी हां कभी ना'  Image Source :

मुंबई: दिवंगत फिल्मकार कुंदन शाह द्वारा निर्देशित साल 1994 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कभी हां कभी ना' को आज पूरे 26 साल हो गए। यह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के करियर के शुरुआती दिनों की उन चुनिंदा फिल्मों से है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म में शाहरुख की सह-कलाकार सुचित्रा कृष्णमूर्ति इस दिन फिल्म से जुड़ी बातों को याद कर बेहद भावुक हो गईं।

सुचित्रा ने ट्वीट किया, "मैंने अपनी जिंदगी में बेहद कम फिल्में की है। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं धन्य हूं-यह सही वक्त पर हुई एक सही चीज थी और आज इतने सालों बाद भी लोग मुझे आना के नाम से जानते हैं..हंसते हुए चेहरे के साथ हंसती हुईं आंखें। हैशटैगकभीहांकभीनाके26साल।"

प्रशंसकों ने भी इस दिन फिल्म के 26 साल पूरे होने का जश्न मनाया। कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस दिन सुचित्रा और शाहरुख की पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें ये जोड़ी फिल्मकार शेखर कपूर और सुचित्रा की बेटी कावेरी कपूर संग पोज देते नजर आ रहे हैं।

90 के दशक में आई इस मशहूर फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सतीश शाह, आशुतोष गोवारीकर, रवि बासवानी और गोगा कपूर जैसे कलाकार भी मजेदार किरदारों में थे।

'बाग़ी 3' का प्रमोशन करते दिखे रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे

'भूल भुलैया 2' की शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन राजस्थान में सर्दी को इस तरह दे रहे हैं मात

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन