कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल हमेशा से अपने स्ट्रेट फॉरवर्ड नेचर की वजह से जानी जाती हैं। दोनों बहनों ने हमेशा नेपोटिज्म के खिलाफ बोला है और हमेशा ताजे मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। लेकिन कंगना की बहन रंगोली उनसे चार कदम आगे हैं। वो किसी भी एक्टर्स का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट के साथ भी यही हुआ।
Related Stories
हाल ही में कंगना रनौत को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित करने के लिए चुना गया। इस मौके पर आलिया भट्ट ने उन्हें एक प्यारे से नोट के साथ गुलदस्ता भेजा। रंगोली यहां भी आलिया का मजाक उड़ाने से पीछे नहीं रहीं। रंगोली चंदेल ने आलिया द्वारा भेजे गुलदस्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और उनका मजाक उड़ाया। इस बारे में जब आलिया से पूछा गया तो आलिया ने कहा है- उन्हें जैसे रिएक्ट करना है वो कर सकते हैं।
सनी लियोन का दिखा देसी अंदाज, देखिए कहां कहर ढा रही हैं एक्ट्रेस
रंगोली ने लिखा था- ये देखो आलिया जी ने भी कंगना को फूल भेजे हैं, कंगना का पता नहीं मगर मुझे बहुत मजा आ रहा है।
बता दें, आलिया भट्ट फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में व्यस्त हैं। इसके अलावा वो महेश भट्ट की सड़क 2, अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र, एस एस राजामौली की RRR और करण जौहर की तख्त में भी नजर आने वाली हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के बाद सुपरस्टार रजनीकांत नजर आएंगे 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में, शूटिंग हुई शुरू
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें