1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘दंगल’ के गाने 'धाकड़ है' पर आमिर खान के चाइनीज फैंस ने लगाए ठुमके

‘दंगल’ के गाने 'धाकड़ है' पर आमिर खान के चाइनीज फैंस ने लगाए ठुमके

 Published : Jul 08, 2017 02:05 pm IST,  Updated : Jul 08, 2017 02:05 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान चीन में काफी मशहूर हैं। 'पीके' के बाद आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने चाइना में कमाई का रिकॉर्ड बना लिया।

आमिर खान- India TV Hindi
आमिर खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान चीन में काफी मशहूर हैं। 'पीके' के बाद आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने चाइना में कमाई का रिकॉर्ड बना लिया। चीन में आमिर के कितने फैन हैं ये तो हमें पता चल ही चुका है और इसका सबूत एक वीडियो भी है जो आमिर के चाइनीज फैन्स से ‘दंगल’ फिल्म के 'धाकड़' गाने पर तैयार किया है। आमिर के गाए इस गाने में चाइनीज फैन थिरक रहे हैं और आमिर को तोहफे के तौर पर ये वीडियो पेश किया है।

यहां देखिए वीडियो

इस वीडियो में आमिर के चाइनीज फैन डांस और कुश्ती के स्टेप करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो आमिर खान फैन क्लब चाइना के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर डाला गया है। वीडियो के साथ बताया गया है कि इसे 1 हफ्ते की तैयारी और दो दिन की शूटिंग के बाद पूरा गया है।

आमिर की फिल्म दंगल ने करीब 2000 करोड़ की कमाई की है और इसका पूरा श्रेय चाइनीज फैंस को जाता है, क्योंकि भारत से ज्यादा ‘दंगल’ ने चीन में कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने चीन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी आमिर खान की फिल्म दंगल देखी और पीएम नरेंद्र मोदी से फिल्म की तारीफ की

2000 करोड़ के करीब पहुंची दंगल की कमाई

दंगल ने आमिर के सिर से खींचा जैकी चैन का हाथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन