1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली 2’ की ‘दंगल’ से तुलना करने पर बोले आमिर खान

‘बाहुबली 2’ की ‘दंगल’ से तुलना करने पर बोले आमिर खान

 Published : May 25, 2017 05:58 pm IST,  Updated : May 25, 2017 05:58 pm IST

'बाहुबली-2: द कनक्लूजन' दुनियाभर में खूब सराहना हासिल कर रही है। फिल्म की फिल्म को 27 दिन हो चुके हैं और अब भी यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। लेकिन अब वहीं दूसरी तरफ आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ चीन में रिलीज होने के बाद ‘बाहुबली 2’ को कमाई के..

baahubali- India TV Hindi
baahubali

मुंबई: फिल्मकार एस.एस. राजामौली की फिल्म 'बाहुबली-2: द कनक्लूजन' दुनियाभर में खूब सराहना हासिल कर रही है। फिल्म की फिल्म को 27 दिन हो चुके हैं और अब भी यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। लेकिन अब वहीं दूसरी तरफ आमिर खान की फिल्म दंगल चीन में रिलीज होने के बाद ‘बाहुबली 2’ को कमाई के मामले में कड़ी टक्कर दे रही है। लेकिन इसे लेकर आमिर का कहना है कि उनकी फिल्म 'दंगल' और 'बाहुबली-2' की तुलना करना ठीक नहीं है। दोनों फिल्में अलग तरह की हैं। दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

आमिर ने यहां बुधवार को कहा, "मैं खुश हूं कि 'दंगल' को चीन और दुनियाभर में सराहा गया। मुझे नहीं लगता कि हम दोनों फिल्मों की तुलना कर सकते हैं। 'बाहुबली 2' सफल फिल्म है। मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है, लेकिन इसके बारे में बहुत कुछ सुना है। मैं राजामौली और पूरी टीम को बधाई देना चाहूंगा।" अब इस खूबसूरत बाला को लॉन्च करने जा रहे हैं सलमान खान, जानिए किसकी है ये बेटी

उन्होंने सचिन तेंदुलकर की 'सचिन: ए मिलियन ड्रीम्स' के प्रीमियर के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि हमें 'दंगल' और 'बाहुबली 2' के बीच तुलना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि दोनों फिल्में अलग तरह की हैं। दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में छाप छोड़ी है। मुझे 'बाहुबली' पर भी गर्व है।" उल्लेखनीय है कि चीन में कुछ सप्ताह पहले रिलीज हुई 'दंगल' को काफी सराहा जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन