मुंबई: बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली कई रोमांटिक फिल्मों को बेहतरीन ढंग से पर्दे पर उतार चुके हैं। लेकिन अब खबर आई है कि भंसाली की अगली रोमांटिक फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन भी नजर आ सकते हैं। अभिनेता रोहित रॉय ने हाल ही में कहा कि वह जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ एक रोमांटिक फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं जिसका निर्माण फिल्मकार संजय लीला भंसाली करेंगे।
रोहित रॉय इससे पहले एक लघु फिल्म ‘राइस प्लेट’ का निर्देशन कर चुके हैं। 10 मिनट लंबी यह फिल्म दस कहानियां शीर्षक वाली श्रृंखला का हिस्सा थी। अब वह इस प्रेम कहानी के जरिये पहली फिल्म का निर्देशन करेंगे। खबरों के अनुसार इस फिल्म में अभिषेक के साथ प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदार निभाते हुई नजर आएंगी। ...तो इस तरह जस्टिन बीबर ने दिया भारतीय फैंस को धोखा
रोहित ने बताया, “मैं कुछ चीजों पर अभिषेक से बात कर रहा हूं। देखते हैं क्या होता है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है लेकिन हमें अभी दूसरी चीजें तय करनी हैं।“ उन्होंने कहा, “प्रियंका मेरे साथ फिल्म नहीं कर रही हैं, वो भंसाली सर के साथ एक दूसरी फिल्म कर रही हैं।“ रोहित ने यह भी साफ किया कि वह शायर साहिर लुधियानवी की जिंदगी पर आधारित किसी चीज का निर्देशन नहीं कर रहे हैं।