1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इस तरह जस्टिन बीबर ने दिया भारतीय फैंस को धोखा

...तो इस तरह जस्टिन बीबर ने दिया भारतीय फैंस को धोखा

 Published : May 12, 2017 08:33 am IST,  Updated : May 12, 2017 08:33 am IST

जस्टिन बीबर ने बुधवार को पहले बार भारत में अपना लाइव कॉन्सर्ट दिया। लंबे वक्त से उनके इस कॉन्सर्ट को लेकर काफी चर्चा बनी हुई थी। लेकिन जितना इसे लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई थी उतना ही इस कॉन्सर्ट के बाद उन्हें निराशा हुई है।

justin- India TV Hindi
justin

मुंबई: ग्रैमी अवार्ड विजेता जस्टिन बीबर ने बुधवार को पहले बार भारत में अपना लाइव कॉन्सर्ट दिया। लंबे वक्त से उनके इस कॉन्सर्ट को लेकर काफी चर्चा बनी हुई थी। लेकिन जितना इसे लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई थी उतना ही इस कॉन्सर्ट के बाद उन्हें निराशा हुई है। कॉन्सर्ट के दौरान फैंस को यह अहसास हुआ कि बीबर अपने कुछ गानों पर सिर्फ सुर में सुर मिला रहे थे। एक आयोजक ने कहा कि अपने ‘पर्पज वल्र्ड टूर’ के एशियाई चरण के भाग के तौर पर भारत आए बीबर के बारे में माना जा रहा है कि वह देश से रवाना हो चुके हैं। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि 23 वर्षीय गायक नई दिल्ली, जयपुर और आगरा भी जायेंगे।

नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में बुधवार शाम हजारों प्रशंसकों के साथ निर्देशक अनुराग बासु भी अपनी बेटी के साथ मौजूद थे जो बीबर के बड़े प्रशंसक है। उन्होंने कहा कि ‘कोल्ड वाटर’ गायक तैयार नहीं था। बासु ने ताया, “मुझे खुशी होती अगर वह सारे गाने लाइव गाते। उन्होंने सिर्फ चार गाने लाइव गाये। उनके स्तर के कलाकार को लाइव गाना चाहिये। वह तैयार नहीं थे।“

समारोह में मौजूद एक अन्य प्रशंसक ने कहा, “मैं कोल्डप्ले के कंसर्ट में भी शामिल हुआ था और मुझे लगता है कि वह इससे बेहतर था। जस्टिन की परर्फारमेंस में उर्जा की कमी थी और उससे भी खराब यह कि वह अपने कई गानों पर सिर्फ होठ हिला रहे थे।“ पुणे से यहां आकर कॉन्सर्ट के लिए 36000 रूपये प्रति पास खर्च करने वाले एक दंपति ने कहा कि बीबर के इस कार्यक्रम में मजा किरकिरा हो गया। पति ने कहा, यह साफ दिख रहा था कि वह यह गाने नहीं गा रहा था।

सोशल मीडिया पर भी कनाडाई गायक की काफी किरकिरी हो रही है। करीब डेढ़ घंटे तक बीबर स्टेज पर रहे और उन्हें देखने के लिये हजारों प्रशंसकों के साथ बड़ी संख्या में बॉलीवुड स्टार और उनके बच्चे भी जुटे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन