मुंबई: फिल्म 'पद्मावत' में गोरा सिंह का किरदार निभाने वाले उज्जवल चोपड़ा डिजिटल शो 'हंकार' में रहस्यमयी और खतरनाक किरदार जे को निभाते नजर आएंगे। उज्जवल ने एक बयान में कहा, "मैंने अब तक जो किरदार निभाए हैं, जे उससे काफी अलग है। वह साहसी और निडर गोरा सिंह के विपरीत है। यह दोनों भूमिकाएं अलग करती थीं और उन्हें निभाना बेहद चुनौतीपूर्ण है।"
Related Stories
उन्होंने कहा, "इन किरदारों को निभाने से मुझे एक अभिनेता के तौर पर अपनी शक्ति को पाने में मदद मिली है।"
'हंकार' हंगामा का डिजिटल शो है, जिसमें उज्जवल अंडरवर्ल्ड डॉन के किरदार में नजर आएंगे।