1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोम में छुट्टियां बिता रही हैं एमी जैक्शन, नाव में सवार होकर बेबी बंप दिखाया

रोम में छुट्टियां बिता रही हैं एमी जैक्शन, नाव में सवार होकर बेबी बंप दिखाया

 Published : Jul 11, 2019 09:21 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 09:21 pm IST

 अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपने बेबी बंप को दिखाती नजर आ रही हैं।

एमी जैक्शन- India TV Hindi
एमी जैक्शन Image Source : INSTAGRAM

रोम: अभिनेत्री एमी जैक्सन ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपने बेबी बंप को दिखाती नजर आ रही हैं। एमी की इस तस्वीर को उनके फैन्स ने खूब पसंद किया। इस तस्वीर में एमी सफेद परिधान में नाव की सवारी का आनंद लेते नजर अा रही हैं। एमी ने अपनी इंस्टाग्राम पर इसे पोस्ट किया है।

इसके कैप्शन में एमी ने लिखा है, "पिछले नौ महीनों में यह शिशु इतने सारे जगहों पर जा चुका है जितना मैं अपने पहले नौ सालों में नहीं गई थी।"

एमी अपने मंगेतर और बिजनेसमैन जॉर्ज पानायियोटौ के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। एमी ने साल 2010 में आई तमिल फिल्म 'मद्रासपट्टनम' के साथ एक्टिंग के क्षेत्र में अपना कदम रखा और इसके बाद तमिल फिल्मों के अलावा वह कई तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आईं।

उनकी आखिरी बड़ी रिलीज साल 2018 में आई रंजनीकांत स्टारर फिल्म '2.0' थी, जो तमिल, हिंदी और तेलुगु में रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में उन्हें 'एक दीवाना था', 'सिंह इज ब्लिंग' और 'फ्रीकी अली' जैसी फिल्मों से पहचान मिली।

Also Read:

टीम इंडिया के सेमीफाइनल मैच हारने के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने किया चीयर, कहा- हमें तुम पर गर्व है

ताहिर राज भसीन ने फिल्म 83 में सुनील गावस्कर के किरदार के लिए की 6 महीने ट्रेनिंग

Saand Ki Aankh Teaser: दंबग दादी के अवतार में नजर आईं तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर, टीज़र हुआ आउट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन