1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्ट्रेस सेलिना जेटली के पिता का निधन, प्रेग्नेंट हालत में भी दुबई से पहुंची इंदौर

एक्ट्रेस सेलिना जेटली के पिता का निधन, प्रेग्नेंट हालत में भी दुबई से पहुंची इंदौर

 Published : Jul 04, 2017 06:50 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 06:50 pm IST

सेलिना के पिता का निधन 2 जुलाई को हुआ और जैसे ही सेलिना को उनके पिता के बारे में ये खबर मिली, वह तुरंत दुबई से इंदौर के लिए रवाना हो गईे।

celina jaitley- India TV Hindi
celina jaitley

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी फोटो की वजह से सुर्खियों में बनी हुईं थीं। अब खबर है कि सेलिना के पिता वी.के. जेटली का अचानक निधन हो गया। खबरों के अनुसार सेलिना के पिता का निधन 2 जुलाई को हुआ और जैसे ही सेलिना को उनके पिता के बारे में ये खबर मिली, वह तुरंत दुबई से इंदौर के लिए रवाना हो गईे।(Box Office: आमिर की दंगल की कमाई पर हुआ बड़ा खुलासा, सच जान चौंक जाएंगे आप)

बता दें कि सेलिना प्रेग्नेंट हैं और इस हालत में पिता के निधन के बाद वह बेहद हताश हैं। सेलिना जेटली के पिता आर्मी में थे और पिछले कुछ समय से काफी बीमार भी चल रहे थे। दुबई में इन दिनों पति और बच्चों के साथ छुट्टियां बिता रहीं सेलिना को पिता के निधन की खबर मिली तो वह आनन फानन में इंदौर पहुंचीं, यहां उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ।

सेलिना इस साल अक्टूबर में एक बार फिर जुड़वा बच्चों की मां बनने जा रही हैं। 35 साल की सेलिना जेटली पहले ही पांच साल के जुड़वा बेटों विस्टन और वीराज की मां हैं। उन्‍होंने साल 2011 में बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली थी।

सेलिना जेटली ने साल 2001 में 'मिस इंडिया' का खिताब जीता और वह 2001 में हुई 'मिस यूनिवर्स' प्रतियोगिता में चौथे स्‍थान पर रही थीं। सेलिना ने साल 2003 में आई फिल्‍म 'जानशीन' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और जिसके बाद वह 'नो एंट्री', 'अपना सपना मनी मनी', 'गोलमाल रिर्टन्स' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन