परिणीती चौपडा
परिणीति ने अपना कैरियर यशराज फिल्म्स की 'लेडीज वर्सेज़ रिकी बहल' से शुरू किया था। इशकजादे हिट देने के बाद 'हंसी तो फंसी', 'दावत ए इश्क़' और ‘किल दिल’ के फ्लॉप होते ही परिणीति ने फ़िल्मों से ब्रेक लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि वो सिल्वर स्क्रीन पर वापसी किसी और फ़िल्म से नहीं बल्कि अपनी बहन प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म से करेंगी।