रानी मुखर्जी
साल 2007 में चार, 2008 में दो और 2009 में दो फ़िल्में करने वाली रानी को साल 2010 में कोई फ़िल्म नहीं मिली और साल 2011 में भी वो सिर्फ़ 'नो वन किल्ड जेसिका' में नज़र आई थीं। साल 2012 में रानी मुख़र्जी ने ‘अईय्या’ और 2013 में आई फ़िल्म ‘तलाश’ के लिए अपनी नियमित फ़ीस से काफ़ी कम में काम किया था और अब वो यशराज फ़िल्मस के लिए ही एक बार फिर से मर्दानी का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं जिसमें ज़ाहिर तौर पर वो मेहनताना नहीं लेंगी।