नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को हाल ही में ट्रैफिक पुलिस का सामना करना पड़ा है। दरअसल ये घटना उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके की है। अदिति को एक फैशन शो में पहुंचने की जल्दी के कारण अपनी गाड़ी रॉन्ग साइड से ले जानी पड़ी और ये देखते ही नोएडा पुलिस ने उनका चालान काट दिया। दरअसल ये घटना शनिवार रात की है। अदिति एक फैशन में शरीक होने के लिए यहां पहुंची थीं। इस घटना के बाद अदिति ने नोएडा पुलिस की काफी आलोचना भी की।
इसे भी पढ़े:- अदिति राव हैदरी ने मनाया महिला शक्ति का जश्न 'एवोन' के संग
खबरों के अनुसार अदिति शनिवार की रात अपनी जैगुआर कार में होटल से निकलीं वह नोएडा के सेक्टर 18 मे स्थित डीएलएफ मॉल में होने वाले एक फैशन शो में शामिल होने के लिए जा रही थीं। शो में पहुंचने की जल्दी में उनके ड्राइवर ने गाड़ी को रॉन्ग साइड में घुमा दिया और सेक्टर में स्थित गुरुद्वारे के सामने से होते हुए वह मॉल की तरफ जाने लगे। तभी वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने रोक दिया।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने कहा, रॉन्ग साइड गाड़ी ले जाने की वजह से उनका चलान किया गया। इनके साथ एक और गाड़ी भी थी और दूसरी गाड़ी का भी चलान किया गया। अदीति के साथ उनके बाउंसर भी मौजूद थे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर का कहना है कि उनकी गाड़ी रोकते ही डीएलएफ मॉल के प्रबंधक भी वहां पहुंच गए, उन्होंने चालान करने के लिए बहुत अपील की लेकिन नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह चालान किया गया। इसके बाद जब शो के दौरान अदिति से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नोएडा की सड़कों और ट्रैफिक के लिए जल्द ही कुछ सुधार किए जाने चाहिए।