1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भारत' के बाद सलमान खान और कटरीना कैफ 'टाइगर जिंदा है' के सीक्वल में आएंगे नजर

'भारत' के बाद सलमान खान और कटरीना कैफ 'टाइगर जिंदा है' के सीक्वल में आएंगे नजर

 Published : May 03, 2019 11:18 pm IST,  Updated : May 03, 2019 11:20 pm IST

अली अब्बास जफर ने 'एक था टाइगर' सीरीज की तीसरी फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। वह एक बार फिर सलमान खान और कटरीना को साथ में लेकर आने वाले हैं।

katrina kaif and salman khan- India TV Hindi
katrina kaif and salman khan Image Source : INSTAGRAM

अली अब्बास जफर(Ali Abbas Zafar) ने 'एक था टाइगर' सीरीज की तीसरी फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' में बिजी है। अली अब्बास जफर एक बार फिर सलमान खान और कटरीना कैफ(Katrina kaif) को साथ में लेकर आने वाले हैं। वह 'एक था टाइगर' फिल्म का सीक्वल बनाने जा रहे हैं।

कहानी के आइडिया के बारे में पीटीआई से बात करते हुए अली अब्बास जफर ने कहा- मेरे लिए सबसे पहले कहानी ढूंढना बेहद जरुरी है। मैं बहुत खुश हूं कि मेरे पास टाइगर जिंदा है के सीक्वल के लिए कहानी है। यह फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए बेहद जरुरी है। इस सीरीज की पहली फिल्म एक था टाइगर को कबीर खान ने और 'टाइगर जिंदा है' को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था।

अली ने कहा- वह फिल्म के सीक्वल पर काम करना तभी शुरू करेंगे जब भारत रिलीज हो जाएगी।उन्होंने बताया वह सलमान खान और आदित्य चोपड़ा से फिल्म के आइडिया के बारे में बात कर चुके हैं। लेकिन पहले भारत के रिलीज होने का इंतजार कर रहा हूं।

आपको बता दें 'भारत' फिल्म 5 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

Also Read:

17 सेकेंड में इतना नाच सकते हैं वरुण धवन, वीडियो शेयर कर बताया

सलमान खान की भांजी अलिज़ेह ने सबसे पहले देखी 'भारत', डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बताई वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन