1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस 12 के बाद श्रीसंत अपनी पत्नी भुवनेश्वरी के साथ 'नच बलिए' में आ सकते हैं नजर

बिग बॉस 12 के बाद श्रीसंत अपनी पत्नी भुवनेश्वरी के साथ 'नच बलिए' में आ सकते हैं नजर

 Published : Apr 03, 2019 09:09 am IST,  Updated : Apr 03, 2019 09:09 am IST

श्रीसंत अपनी पत्नी भुवनेश्वरी के साथ नच बलिए सीजन 9 में नजर आ सकते हैं। उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है।

Sreesanth and bhuvneshwari- India TV Hindi
Sreesanth and bhuvneshwari Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस 12 में आने के बाद फॉर्मर क्रिकेटर श्रीसंत(Sreesanth) को बहुत लाइमलाइट मिली है। बिग बॉस 12 के बाद श्रीसंत खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुके हैं। अब एक और रिएलिटी शो में श्रीसंत हिस्सा ले सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीसंत अपनी पत्नी भुवनेश्वरी के साथ 'नच बलिए सीजन 9' में नजर आ सकते हैं।

नच बलिए सीजन 9 के लिए कई कपल्स के नाम सामने आ चुके हैं। अब लेटेस्ट नाम श्रीसंत और उनकी पत्नी का है। श्रीसंत ने इस बात की पुष्टि भी की है कि उन्हें नच बलिए 9 के लिए अप्रोच किया गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीसंत ने बताया है कि उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है मगर अभी तक उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। वह अभी भी इसके बारे में सोच रहे हैं।

श्रीसंत के डांस मूव्स लोगों का दिल जीत लेते हैं। वह कई रिएलिटी शो में डांस करते हुए नजर आ चुके हैं। 

अगर श्रीसंत नच बलिए के लिए हां कहते हैं तो यह उनका पहला डांस रिएलिटी शो नहीं होगा। वह इससे पहले झलक दिखला जा मे नजर आ चुके हैं। जिसे उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया था। अनीता हस्सनंदानी-रोहित रेड्डी, प्रिंस नरुला और युविका चौधरी जैसे कई कपल इस शो में शामिल हो सकते हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

आज रिलीज होगा करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' का ट्रेलर

विक्की कौशल ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, कहा मैं हूं सिंगल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन