1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना के बाद रवीना टंडन ने भी ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम बोल देंगे तो...

ट्विंकल खन्ना के बाद रवीना टंडन ने भी ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम बोल देंगे तो...

 Published : Apr 11, 2018 10:29 am IST,  Updated : Apr 11, 2018 10:29 am IST

रवीना सहित कई बॉलीवुड हस्तियां अपनी हाजिरजवाबी और मुखर टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार हो चुकी हैं।  

रवीना टंडन- India TV Hindi
रवीना टंडन Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि कोई भी जाना माना व्यक्ति आलोचना झेलने के लिए हमेशा तैयार रहता है, लेकिन अगर उसने जवाब दिया तो सभी के सब्र का बांध टूट जाएगा और वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का विषय बन जाएगा। यही वजह है कि वह चुप रहता है। उसके चुप रहने को कमजोरी न समझें।

रवीना ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "अगर आप जाने माने व्यक्ति हैं तो आलोचना सुनने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन ईश्वर न करे अगर आपने सवाल/आलोचना और किसी चीज का जवाब दिया तो सभी के सब्र का बांध टूट जाएगा। इसलिए आप चुप रहते हैं और तब वे कहेंगे कि इन हस्तियों के पास तो आवाज ही नहीं है। दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि ट्विटर केवल ट्रोल यानी अभद्रता करने की जगह बनकर रह गया है।"

रवीना सहित कई बॉलीवुड हस्तियां अपनी हाजिरजवाबी और मुखर टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार हो चुकी हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन