1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए आखिर क्यों ऐश्वर्या ने "मस्तानी" बनने से किया इंकार

जानिए आखिर क्यों ऐश्वर्या ने "मस्तानी" बनने से किया इंकार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2015 08:02 pm IST,  Updated : Oct 03, 2015 08:18 pm IST

मुंबई: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काम ना करने का कोई मलाल नहीं है। पहले इस फिल्म में ऐश्वर्या काम करने वाली थीं।

IndiaTV Hindi
जानिए आखिर क्यों ऐश्वर्या ने "मस्तानी" बनने से किया इंकार

मुंबई: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काम ना करने का कोई मलाल नहीं है। पहले इस फिल्म में ऐश्वर्या काम करने वाली थीं। फिल्म को भंसाली की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म कहा जा रहा है।

भंसाली 1999 में आयी अपनी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की अपार सफलता के बाद 'बाजीराव मस्तानी' में सलमान खान और ऐश्वर्या को मुख्य भूमिकाओं में लेना चाहते थे।

फिल्म में अब यह भूमिकाएं रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- ऐश्वर्या राय ने कपिल शर्मा को वैन से बाहर निकलवाया?

इस फिल्म के बारे में पूछे जाने पर ऐश्वर्या ने कहा, "फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शुरूआत से ही वह खास कलाकारों को लेना चाहते थे। अगर वैसा होता...तो आप सब को पता है कि उनकी इच्छा के मुताबिक मैं मस्तानी बनती, लेकिन ऐसा तभी होता अगर उनके द्वारा सोचा गया अभिनेता (सलमान की तरफ इशारा करते हुए) बाजीराव बनता।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ फिर हमने खुलकर इस बारे में बात की। यह ऐसी चीज नहीं है जिसे लेकर सोचा जाए...चिंता की जाए। हर फिल्म की अपनी नियती होती है और वह वहीं पहुंचती है जहां जाने के लिए बनी होती है।"

ऐश्वर्या पांच साल के अंतराल के बाद अब संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' में नजर आएंगी।

इसे भी पढ़े:- सलमान खान ने ऐश्वर्या के लिए गाया गीत?

अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने आखिरकार 'बाजीराव मस्तानी' के बनने के लिए भंसाली को चिढ़ाया भी।

ऐश्वर्या, भंसाली के साथ दो हिट फिल्मों 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' में काम कर चुकी हैं।

उन्होंने भंसाली के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा, उनके साथ मेरा करीबी नाता है और इस कारण हम करीबी व्यक्तिगत संबंध साझा करते हैं। कुछ फिल्मकारों के साथ मेरे संबंध व्यक्तिगत रूप से मजबूत हैं। और यह केवल काम को लेकर नहीं है।

अगली स्लाइड में देखे ऐश की फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन