1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pic: ऐश्वर्या राय बनी PM नरेंद्र मोदी की मुरीद

Pic: ऐश्वर्या राय बनी PM नरेंद्र मोदी की मुरीद

 Published : May 12, 2016 01:16 pm IST,  Updated : May 12, 2016 02:01 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती और उनके अभिनय के दुनियाभर में प्रशंसक हैं। लेकिन पूर्व विश्व सुंदरी ऐश किसी की तारीफ करें ये उस व्यक्ति के लिए अपने आप में बड़ी बात है।

aish- India TV Hindi
aish

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती और उनके अभिनय के दुनियाभर में प्रशंसक हैं। लेकिन पूर्व विश्व सुंदरी ऐश किसी की तारीफ करें ये उस व्यक्ति के लिए अपने आप में बड़ी बात है। ऐश ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मोदी देश के लिए जो कर रहे हैं वह आसान काम नहीं है।

इसे भी पढ़े:- जानिए किस मामले में ऐश्वर्या ने दिया सलमान का साथ

ऐश्वर्या ने समाचार चैनल 'ईटीवी' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मोदी जो भी कर रहे हैं वह देश और देश के लोगों की भलाई के लिए है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपना राजनीतिक करियर उत्तर प्रदेश से शुरू करना चाहेंगी, ऐश ने कहा कि वह एक अच्छी मां, एक अच्छी बेटी, एक अच्छी पत्नी और साथ ही एक जिम्मेदार नागरिक हैं। वह अपनी इन जिम्मेदारियों से खुश हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर नहीं कहा कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगी, लेकिन उन्होंने इसके लिए हां भी नहीं भरी।

अपनी जिंदगी की नई नियति के बारे में ऐश्वर्या ने कहा कि वह किसी नियति को पाने के लिए अपनी जिंदगी नहीं जी रही हैं। उन्होंने बेहद दार्शनिक अंदाज में कहा कि जिंदगी एक यात्रा है, जिसमें ऊंच-नीच होती रहती है।

ऐश्वर्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सरबजीत' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म भारतीय किसान सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है, जिन्हें पाकिस्तान में आतंकवाद और जासूसी के लिए दोषी ठहराया गया था। इसके बाद उन्हें मौत की सजा सुना दी गई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन