अजय देवगन को आज सुबह एक शख्स ने तब रोक लिया जब एक्टर फिल्म की शूटिंग के लिए गोरेगांव की फिल्म सिटी जा रहे थे। एक शख्स ने एक्टर की गाड़ी को रोक दिया और उनसे किसान आंदोलन के बारे में बात करने को कहा। बीच सड़क में एक्टर की गाड़ी रोककर इस तरह परेशान करने के आरोप में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया। सरदार अजय देवगन से कह रहे थे कि इतने दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन आपने उनके सपोर्ट में कोई ट्वीट नहीं किया।
Related Stories
15 मिनट तक अजय देवगन की गाड़ी उस शक्स ने रोकी रखी। इसके बाद दिंडोशी पुलिस ने अजय देवगन की गाड़ी रोकने वाले शख्स को अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिसने अजय देवगन की गाड़ी रोकी उसका नाम राजदीप सिंह है।
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने किया इशारा, नेटफ्लिक्स पर होगा उनका नया कॉमेडी शो
इससे पहले अशोक पंडित ने मुंबई पुलिस से अजय देवगन को परेशान करने वाले शख्स को अरेस्ट करने की रिक्वेस्ट की थी और अजय देवगन को सिक्योरिटी देने की बात कही थी।