1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन फिल्म 'मैदान' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग वैलेंटाइन डे पर करेंगे शुरू

अजय देवगन फिल्म 'मैदान' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग वैलेंटाइन डे पर करेंगे शुरू

 Published : Feb 13, 2021 11:08 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 11:09 pm IST

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'मैदान' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म का अंतिम शेड्यूल वैलेंटाइन डे पर शूट किया जाएगा।

film maidan - India TV Hindi
फिल्म मैदान का पोस्टर  Image Source : INSTAGRAM/WALLPAPERSDOPE_

अजय देवगन अपनी आने वाली स्पोर्ट्स फिल्म 'मैदान' के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसकी शूटिंग वैलेंटाइन डे पर मुंबई में शुरू होगी। फिल्म इस साल दशहरा में रिलीज होगी। ये फिल्म भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने 1950 से 1963 में अपनी मृत्यु तक भारतीय राष्ट्रीय टीम को कोचिंग और प्रबंधन किया। माना जाता है कि इन्होंने आधुनिक भारतीय फुटबॉल का चेहरा बदल दिया था।

दीपिका पादुकोण को यूजर ने लिखे अपशब्द तो एक्ट्रेस ने ऐसे सिखाया सबक

इस फिल्म को अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने निर्देशित किया है। फिल्म के प्रमुख भाग की शूटिंग लखनऊ, कोलकाता और मुंबई में की गई है। अप्रैल तक शूट होनी होने की उम्मीद है।

कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' के सेट पर विरोध प्रदर्शन, एक्ट्रेस को MP पुलिस ने मुहैया कराई सुरक्षा

इसे लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि, "मैदान: फाइनल शूट टू बिगिंस। 14 फरवरी से इसकी शूटिंग होगी। निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है। दशहरा रिलीज 15 अक्टूबर 2021।"

(इनपुट-आईएएनएस) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन