1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन की फिल्म 'रेड' का बनेगा सीक्वल, प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने की पुष्टि

अजय देवगन की फिल्म 'रेड' का बनेगा सीक्वल, प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने की पुष्टि

 Published : Apr 23, 2020 11:57 am IST,  Updated : Apr 23, 2020 01:02 pm IST

भूषण कुमार ने हाल ही में 'दिल है कि मानता नहीं' और आशिकी के सीक्वल की भी घोषणा की थी।

अजय देवगन, रेड 2- India TV Hindi
'रेड 2' के लिए हो जाइए तैयार

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में ठहराव आ गया है, और जो चीज इस लॉकडाउन में हम सबसे ज्यादा मिस कर रहे हैं वो है फ्राइडे रिलीज। हर शुक्रवार कोई ना कोई छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज होती थीं लेकिन अब ना ही फिल्में रिलीज हो रही हैं और ना ही फिल्मों की शूटिंग हो रही है। लेकिन एक चीज जो चल रहा है वो है आने वाली फिल्मों पर आइडिया वर्क। आने वाले दिनों में जब लॉकडाउन खुलेगा आपको कई अच्छी फिल्में देखने को मिलेंगी और इसके लिए निर्माता-निर्देशक अभी से काम में जुटे हैं। हमारे पास आपके लिए एक गुड न्यूज है, अजय देवगन की साल 2018 की एक्शन थ्रिलर फिल्म रेड का सीक्वल बनने के लिए तैयार है।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में देवगन के साथ इलियाना डीक्रूज और सौरभ शुक्ला प्रमुख भूमिकाओं में थे। रेड ने प्रशंसकों से प्रशंसा प्राप्त की और यहां तक कि बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही। अब, निर्माता भूषण कुमार ने रेड 2 की पुष्टि की है, और इस महामारी के लॉकडाउन में प्रशंसकों को रोमांचक खबर देकर खुश कर दिया है।

मुंबई मिरर के साथ एक बातचीत में, भूषण कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। भूषण कुमार ने कहा कि सच्चे हीरो की कहानी दिखानी जरूरू है। इस बार रे 2 के साथ भी हम उन हीरो की कहानी दिखाएंगे जो वर्दी नहीं पहनते हैं लेकिन हर रोज ऐसे काम करते हैं जो उन्हें हीरो बनाता है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन