1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कबड्डी स्टार अजय ठाकुर और अनूप कुमार ने विश्व कप हैट्रिक के पलों को किया याद

कबड्डी स्टार अजय ठाकुर और अनूप कुमार ने विश्व कप हैट्रिक के पलों को किया याद

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2020 05:54 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 05:54 pm IST

अजय ठाकुर और अनूप कुमार ने गुरुवार को यहां 2016 के उन पलों को याद किया जब भारत ने फाइनल में ईरान को हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप जीतकर हैट्रिक बनायी थी।

Kabaddi stars Ajay Thakur and Anup Kumar remember the moments of the World Cup hat-trick - India TV Hindi
Kabaddi stars Ajay Thakur and Anup Kumar remember the moments of the World Cup hat-trick  Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। शीर्ष कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर और अनूप कुमार ने गुरुवार को यहां 2016 के उन पलों को याद किया जब भारत ने फाइनल में ईरान को हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप जीतकर हैट्रिक बनायी थी। भारत ने अहमदाबाद में खेले गये विश्व कप के खिताबी मुकाबले में ईरान को 38-29 से हराया था। यह लगातार तीसरा अवसर था जबकि भारतीय टीम ईरान को हराकर विश्व चैंपियन बनी थी। इससे पहले उसने 2004 और 2007 में विश्व कप जीता था। 

इस साल चौथा विश्व कप खेला जाना प्रस्तावित है लेकिन कोविड-19 के कारण उसके आयोजन की संभावना कम हो गयी है। भारत के स्टार रेडर अजय ठाकुर ने कहा कि इस टूर्नामेंट से उनमें काफी निखार आया। 

ठाकुर ने कहा,‘‘मेरे कोच और कप्तान ने मुझमें पूरा भरोसा दिखाया। जब टीम सेमीफाइनल में पहुंची तो कप्तान (अनूप कुमार) ने कहा कि अपना खेल खेलो। दबाव महसूस न करें - हम जीतेंगे - जिसने हम सभी को प्रेरित किया।’’ 

भारत ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 73-20 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनायी थी। ठाकुर ने कहा, ‘‘इस जीत का जश्न अद्भुत था। दर्शकों का हमें शुरू से ही अपार समर्थन मिल रहा था। यह एक शानदार अनुभव था जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।’’ 

कप्तान अनूप कुमार ने कहा कि फाइनल में उनकी प्रतिद्वंद्वी ईरान की टीम बेहद मजबूत थी लेकिन जीत का पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा,“मुझे विश्वास था कि टीम जीतेंगे। पूरे टूर्नामेंट में उनका (ईरान) प्रदर्शन उत्कृष्ट था और हर मैच के साथ बेहतर हुआ। हमारे पास सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे, जिन्हें आसानी से नहीं हराया जा सकता था।’’ 

अनूप ने कहा,‘‘हम यह भी जानते थे हमारा सामना ईरान से है जो एक शानदार टीम थी लेकिन हमें विश्वास था कि हम पिछले अवसरों पर उनके खिलाफ फाइनल जीत चुके हैं। मैंने शुरुआत से ही अपने सर्वश्रेष्ठ रेडर को आगे रखा। अजय ठाकुर ने शानदार खेल दिखाया था।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल